पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Police Should Arrest Those Who Killed Cows In Pakhowal Soon Thakur Lucky

पखोवाल में गायों की हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस : ठाकुर लक्की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ते कस्बा सैलाखुर्द के समीपवर्ती गांव पखोवाल में किसी द्वारा गोली मार कर करीब 8 गायों की निर्मम हत्या किया जाना अति निंदनीय है तथा पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वो जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाले, अन्यथा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश भर में संघर्ष का बिगुल बजा देगी। उक्त बात सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह ने उक्त घटना पर गहरा दुख और चिंता जताते कही। ठाकुर लक्की ने कड़ी चेतावनी दी कि इस घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहनता से जांच करके आरोपी को बेनकाब किया जाना बहुत जरुरी है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा कदम न उठाया जा सके। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से अपील की कि गायों के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो करणी सेना समस्त सनातन संगठनों को साथ लेकर संघर्ष करने को विवश होगी।
खबरें और भी हैं...