- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Police Station Police Caught 3 Thieves Has Given Many Places In The City To Carry Out The Incidents
थाना सिटी पुलिस ने पकड़े 3 चोर, शहर में कई जगह दे चुके हैं वारदातों को अंजाम
पुलिस टीम के साथ जानकारी देते एसएचओ गोविंदर बंटी।
होशियारपुर | थाना सिटी ने शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। एसएचओ गोविंदर बंटी ने बताया कि अमृत कालोनी के रवि कुमार ने पुलिस को शिकायत की थी कि 8 फरवरी की रात छत्ता बाजार की करियाना स्टोर को किसी ने निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके चलते उसकी दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे।
जांच में आया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी नीरज कुमार उर्फ घंटी, गणेश कुमार उर्फ लक्की और मुकेश कुमार उर्फ दाणी दिखे। एसएचओ ने बताया कि उन्होंने इन आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके चलते उनको सूचना मिली कि तीनों आरोपी दशहरा ग्राउंड के पास मौजूद हैं। उनकी पुलिस टीम ने रेड कर तीनों को काबू किया। गिरोह का मुखी मुकेश कुमार उर्फ दाणी है और इसने गणेश कुमार के भाई विकास के खिलाफ पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। जिसने एक ही रात में अपने साथियों के साथ मिलकर चार दुकानों को अपना निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि अौर खुलासे हो सकें।