पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Precaution Gurmati Prachar Seva Society Canceled The Meet

एहतियात : गुरमति प्रचार सेवा सोसायटी ने समागम किया रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांडा उड़मुड़ | गुरमति प्रचार सेवा सिमरन सोसायटी टांडा उड़मुड़ की ओर से 22 मार्च को करवाया जाने वाला गुरमति समागम कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है। सोसायटी के सरपरस्त ज्ञानी केवल सिंह और प्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते प्रशासन का सहयोग करते व समागम की आज्ञा न दिए जाने के कारण 22 मार्च को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) टांडा की ग्राउंड में करवाया जाने वाला समागम अगली तारीखों तक रद्द कर दिया गया है। हालात ठीक होने उपरांत समागम करवाने के लिए विचार करेंगे। बैठक में बाबा सुलखन सिंह, जोगिंदर सिंह, किरपाल सिंह, गुरसंदीप सिंह, रविंदर सिंह रवि, गुरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह तुल्ली, श्रद्धा सिंह, भजन सिंह, हरभजन सिंह सिद्धू, जगमोहन सिंह, लखविंदर सिंह उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...