- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Punjab Theater Gym Enclosure And Swimming Pool Closed Retirement Of Doctors Extended Till 30 September
पंजाब: थिएटर, जिम, अहाते व स्वीमिंग पूल किए बंद, डॉक्टरों की रिटायरमेंट 30 सितंबर तक बढ़ाई
पठानकोट: 6 लोग अंडर सर्विलांस पर, पटियाला में संदिग्ध भर्ती
विदेशों से लौटे पठानकोट के 6 लोगों को 28 दिन के लिए अंडर सर्विलांस रखा गया है। इनमें 2 शिकागो, एक इटली, एक आॅस्ट्रेलिया, एक चाइना व एक सिंगापुर से आया है। उधर, 15 दिन पहले सऊदी अरब से लाैटी महिला काे जुकाम व सांस लेने में दिक्कत हाेने के बाद राजिंदरा अस्पताल के अाईसाेलेशन वार्ड में दाखिल करा नमूने लैब में भेजे गए हैं।
चंडीगढ़/होशियारपुर/पठानकोट/अमृतसर| कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर पंजाब सरकार ने शनिवार को सूबे में थिएटर्स, जिम, अहाते व स्वीमिंग पूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सहकारी संभागों के चुनाव रोक दिए गए है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने बताया कि खेल मुकाबले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक है। मैरिज पैलेस और शापिंग मॉल के बारे में पूछे जाने पर कहा मैरिज पैलेस और रेस्टोरेंट पर रोक नहीं हैं लेकिन शाॅपिंग मॉल के बारे में सरकार विचार कर रही है। 31 मार्च को रिटायर हो रहे डाक्टरों व पैरा-मेडिकल स्टाफ का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है।