बुधवार को भी जारी रही छापेमारी
सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को भी छापेमारी जारी रखी। इसके तहत डीएचओ डॉ. सुरिंदर सिंह की अगुवाई में टीम ने होशियारपुर शहर में कई करियाना स्टोरों समेत माहिलपुर में करियानों स्टोरों से भी सैंपल भरे। इसके तहत माहिलपुर में कांग्रेस पार्षद पूनम तनेजा के परिवार के महावीर करियाना स्टोर से भी सैंपल लिए गए हैं।