पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Ram Asri Devi Charitable Trust Distributes 2 Lakhs To Students

राम आसरी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट ने छात्रों को बांटी 2 लाख की मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) घंटाघर में राम आसरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली के रवि सूद की तरफ से सेशन 2019-2020 के शिक्षा में होनहार, जरूरतमंद अौर खेल में उपलब्धियां हासिल करन वाले विद्यार्थियों को इनाम के तौर पर आर्थिक मदद के चेक दिए गए। ट्रस्ट के सदस्यों रजिंदर शर्मा के नेतृत्व में 51 विद्यार्थियों को लगभग दो लाख रुपए के चेक सौंपे गए। स्कूल के कंप्यूटर रूम का भी नवीनीकरण किया गया। ट्रस्ट की तरफ से स्कूल में 3 शौचालय और कंप्यूटर रूम में केबिन बनाए गए हैं। रजिंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य में पढ़ाई और खेलों में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता ने ट्रस्ट के प्रमुख रवि सूद और रजिंदर शर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में वायस प्रिंसिपल सीमा सैनी, गुरप्रीत कौर, आरती चन्देल, रोशन लाल, सविता कुमारी, हिना कुमारी, प्रमोद संगर, सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, नमिन्दर सिंह, हरभजन सिंह, निर्देश सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...