- Hindi News
- National
- Tanda News Registry Of Any Other Land Got Done After Making Deal Case On One
सौदा करने के बाद करवा दी किसी दूसरी जमीन की रजिस्ट्री, एक पर केस
होशियारपुर | जमीन की गलत ढंग से रजिस्ट्री करने के आरोप में फरीदकोट के सुरैन सिंह के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन के मलकीत सिंह ने सितम्बर 2019 में एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया था कि फरीदकोट के सुरैन सिंह ने उसको एक जमीन दिखाई थी जिसको लेकर उनमें सौदा हुआ। उन्होंने सुरैन सिंह को उसके पैसे दे दिए। आरोपी ने रजिस्ट्री भी करवा डाली लेकिन जब बाद में पता चला कि जो जमीन उनको दिखाई थी, उनको धोखा देते हुए रजिस्ट्री किसी और जगह की कर डाली। इसके चलते आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी सुरैन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।