पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Religious Gathering Held At Hola Mahalla In Rajpur Kandi

राजपुर कंडी में होला महल्ला पर करवाया धार्मिक समागम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेरा 108 संत बाबा भोला गिर राजपुर कंडी में मौजूदा गद्दीनशीन महंत राम गिर तथा क्षेत्र की समूह संगत के सहयोग से होला-महल्ला मनाया गया। इस मौके जिन संगतों द्वारा मांगी गई मुरादें पूरी हुई उनके द्वारा बाबा जी के दरबार पर निशान साहिब चढ़ाए गए। इस मौके रागी जत्थों ने कीर्तन द्वारा संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा। इस मौके आए रागी जत्थों में भाई अमरजीत सिंह, संत बाबा जसपाल सिंह ओडले वाले तथा संत बाबा सतनाम सिंह चिमटियां वालों ने संगत को कीर्तन से निहाल किया। इस मौके संगत के लिए चाय पकौड़े के लंगर लगाए गए तथा बाद दोपहर लंगर लगाए गए। इस मौके मौजूदा गद्दीनशीन महंत राम गिर ने संगत तथा संत-महापुरुषों को सम्मानित किया। इस मौके संत राम प्रकाश गिर, संत नरिंदर गिर, सूबेदार सुरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, कैप्टन दर्शन सिंह, देवराज सिंह, गुरमेल सिंह, राम सिंह, होशियार सिंह, हनी, मनोहर लाल, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, प्रीतम सिंह, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह, गुरलाल सिंह, सोनू, सच्चा सिंह, गुरमीत सिंह, मास्टर सुरिंदर सिंह, डाॅ. रूप लाल, अजीत सिंह, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...