पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Repeat The Important Points Avoid Stress Eat A Light Diet Dr Ashish

महत्वपूर्ण बिंदुओं को दोहराएं, तनाव से बचें, हलका आहार लें : डॉ. आशीष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक है कि अंतिम पलों में बेतहाशा पढ़ते जाने की बजाय मुख्य सवालों और बिदुओं की दोहराई करें लेकिन साथ ही साथ जरूरी है कि तनाव से बचें। इसके लिए जरूरी है कि पूरी और आरामदायक नींद लें तथा कुछ पल शांत बैठ कर मेडिटेशन करें। इससे जहां तनाव कम होगा वहीं याद करने और समझने की शक्ति भी बढ़ेगी। शिक्षाविद डॉ. आशीष सरीन ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा से पहले अंतिम तीन दिनों में सफलता के लिए विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए उक्त बात कही।

वह हिज एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर की ओर से परीक्षा से पहले के दो दिनों की रणनीति विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे। परीक्षा से पहले की रात देर तक जागने और फिर सुबह जल्दी उठ कर दोबारा से रट्टे लगाने की भूल कतई न करें। जरूरी है कि हलका सुपाच्य आहार लें व भरपूर पानी पिए। परीक्षा में बेहतर परफार्मेंस के लिए टिप्स शेयर करते हुए बताया कि प्रश्नपत्र मिलने के बाद लिखना शुरू करने से पहले उसे दो बार अच्छी तरह से पढ़ें और फिर जिन सवालों के जवाब आपको सबसे अच्छे से मालूम हैं पहले उन्हें हल करें। परीक्षा में पूछे गए सवालों के हल से संबंधित टिप्स और फार्मूले अपनी उत्तर पुस्तिका पर एक ओर कॉलम में पेंसिल से नोट कर लें ताकि उत्तर लिखते हुए कहीं महत्वपूर्ण बिंदु छूट न जाएं।

डॉ. आशीष सरीन।
खबरें और भी हैं...