- Hindi News
- National
- Garhshankar News Results Of Khalsa College Girl Students In University Results In Ma History
एमए हिस्ट्री के नतीजे में खालसा कॉलेज की छात्राओं की यूनिवर्सिटी में पोजीशन
बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की दो छात्राओं द्वारा एमए हिस्ट्री सेमेस्टर पहले के नतीजे में यूनिवर्सिटी की मेरिट में नौवां व दसवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रीत महिंद्र पाल सिंह ने बताया कि कॉलेज का एमए हिस्ट्री का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। कॉलेज में लवप्रीत कौर ने 73.75 प्रतिशत अंक लेकर पहला और पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट में नौवां स्थान, उर्मिला देवी ने 73.50 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान प्राप्त किया तथा तरनजीत कौर ने 70.25 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मेरिट में आने वाली छात्राओं को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया अौर नतीजे के लिए बधाई दी। इस समय डॉ. अरविंदर कौर व डॉ. हरविंदर कौर आदि मौजूद थे।