नि:स्वार्थ सेवा करती है रोटरी क्लब मिड टाउन : नागपाल
होशियारपुर | रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन में गर्वनर ऑफिशयल विजिट का समारोह होटल शिराज़ में प्रधान रोहित चोपड़ा की अध्यक्षता में करवाया, जिसमें रोटरी 3070 के जिला गर्वनर रोटेरियन सुनील नागपाल मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश अरोड़ा ने आए हुए सभी मेहमानों का व गर्वनर सुनील नागपाल का स्वागत किया। क्लब सचिव रोटेरियन गोपाल वासुदेवा ने स्टेज को संचालित किया। उन्होंने कहा कि क्लब नि:स्वार्थ सेवा करती है। रोटेरियन मनोज ओहरी ने वर्ष 2019-20 के दौरान जो प्रोजेक्ट लगाए उनकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोटरी मिड टाउन में अब तक 27 प्रोजेक्ट लगाकर समाज की सेवा में योगदान दिया। रोटेरियन मनोज ओहरी ने अपनी रिपोर्ट में समाज सेवी कार्यों को जानकारी दी। इस समारोह अवतार सिंह अरनेजा व हरीश सैनी को समाज में उत्कृष्ट कामों के लिए क्लब की तरफ से शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रोटरी जिला गर्वनर सुनील नागपाल ने क्लब द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा की। रोटरी मिड टाउन अंधेपन से पीड़ित मरीजों की आंखों का फ्री आप्रेशन करेगी व उनकी दवाईयों का खर्च भी उठायेगी। इस मौके मनोज ओहरी, प्रवीण पब्बी, संजीव ओहरी, जगमीत सेठी, राजेश गुप्ता, डीपी कथूरिया, अमरजीत अरनेजा, प्रवीण व अन्य मौजूद थे।