- Hindi News
- National
- Mukerian News Rotary Club Presented 21 Sacks For The Shed Of Shriram Bhavan
रोटरी क्लब ने श्रीराम भवन की शेड के लिए 21 बोरे सीमेंट किया भेंट
होशियारपुर | रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से श्रीराम भवन में गाड़ियों को खड़ा करने के लिए बनाई जा रही शेड के लिए प्रधान रोटेरियन वरिंदर चोपड़ा की अगुवाई में 21 बोरी सीमेंट की राशि मंडल को भेंट की। क्लब के 2020-21 के इलेक्ट प्रधान राजिंदर मोदगिल ने कहा कि जो कार्य मंडल द्वारा किए जा रहे हैं उनके आगे क्लब की तरफ से किया गया यह छोटा सा प्रयास कुछ भी नहीं है। अगर सभी थोड़ा-थोड़ा सहयोग करें तो यह कार्य और भी बड़े हो सकते हैं। इस अवसर पर सुनील प्रिय, अशोक जैन, योगेश चंद्र, डॉ. सुभाष मोहन चलाली, हरीश खन्ना, शांति सरुप व मोनू आदि मौजूद थे।