भागड़ां को हराकर सरियाणा विजयी
गांव गगड़ के यूथ क्लब की ओर से जुगियाल ग्राउंड में वार्षिक 4 दिवसीय स्व. किशोरी लाल यादगारी फुटबॉल टूर्नामेंट अजय मोनू की देखरेख में करवाया गया। इसमें 45 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अरुण डोगरा भी पहुंचे, उन्होंने गांव गगड़ की ग्राउंड के लिए 4 लाख व गांव जुगियाल की ग्राउंड की चारदीवारी के लिए ग्रांट देने की घोषणा की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भागड़ां और सरियाणा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सरियाणा की टीम विजयी रही। क्लब द्वारा विजेता टीम को 21,000 रुपए नकद व ट्राफी और उपविजेता टीम को 15000 रुपए नकद व ट्राफी और तीसरे स्थान पर रही टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच कमल सिंह, पंच मोती राम, पूर्व सरपंच रमेश कुमार बावा, सरपंच जुगियाल, हेमराज हेमी, मास्टर लाडी, वीर सिंह, अशोक कुमार, मान सिंह, मंगल सिंह, साबी राणा, वीर सिंह, गुरदियाल सिंह, काका, कर्ण राणा, राकेश कुमार, अवतार सिंह, सुनील कुमार, रजत, मुनीश, सुक्खी, कर्मजीत मौजूद थे।