पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल शिक्षिका व शिक्षक सम्मान पत्र से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सम्मान पत्र प्रदान करते मेंटर बलवीर सिंह व अन्य।-भास्कर

माहिलपुर | ब्लॉक माहिलपुर के सरकारी हाई स्कूल कालेवाल भगतां की अंग्रेजी अध्यापिका कुलविंदर कौर रुहानी तथा एसएस मास्टर हरजिंदरपाल सिंह को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने दिया। प्रशंसा पत्र ब्लाक मेंटर बलवीर सिंह ने प्रदान किया। इस मौके स्कूल प्रभारी हरमीत कौर ने कहा कि अच्छे अध्यापक स्कूल की जिंद जान हुआ करते हैं जिन द्वारा पढ़ाए छात्र जिंदगी में बहुत बहुत बड़े स्थान प्राप्त करते हैं। कुलविंदर कौर रुहानी कला, साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बढ़िया कारगुजारी के लिए पहले भी सात बार शिक्षा विभाग से सम्मान पत्र प्राप्त कर चुकी है। इस मौके स्कूल स्टाफ में मनप्रीत कौर, परविंदर कौर, राजवीर सिंह आदि सहित स्कूल के छात्र व एसएमसी सदस्य भी मौजूद थे। इससे पहले शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूल भारटा गणेशपुर से स्कूल प्रभारी बलजिंदर को भी सम्मानित किया था।
खबरें और भी हैं...