पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय त्योहारों में छिपा है विज्ञान: तलवाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | भारतीय त्योहारों को मनाने का तरीका ऋषि मुनियों ने घोर तपस्या एवं साधना से ईजाद किया है। भारत के हर एक पर्व में नैतिक शिक्षा के साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने का ज्ञान छिपा है। उपरोक्त शब्द पार्षद नीति तलवाड़ ने श्रीहरि ओम मन्दिर नारायण नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में कही। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि मंदिर की घंटी से लेकर हवन तक की प्रक्रिया में जितने भी अनुष्ठान आते हैं, उनका वैज्ञानिक लाभ है और आज यह सिद्ध हो चुका है। भारत की परंपराओं का लोहा दुनिया मानती है। इस मौके पर शुद्ध गुलाल, हल्दी, चंदन एवं फूलों से पारंपरिक तरीके से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर गणमान्य भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...