दीप नगर में 11 से 13 मार्च तक साइंस वर्कशॉप
दीप नगर स्थित थिंकटैक लैब सेंटर में विद्यार्थियों में विज्ञान में रूचि बढ़ाने के लिए 3 दिवसीय साइंस वर्कशॉप 11 से 13 मार्च तक थिंकटैक लैब सेंटर होशियारपुर की तरफ से फ्री लगाई जाएगी। सेंटर की संचालिका वृतिका ने कहा कि यह वर्कशॉप बंगलौर के थिंकटैक सेंटर की तरफ से लगाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि होशियारपुर के बच्चे भी अन्य शहर की तरह हर प्रतिस्पर्धा में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें। वर्कशॉप में कक्षा तीसरी से नौंवीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं, जिसमें उनको साइंस के मैजिक ट्रिक्स दिए जाएंगे।