पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया बोले-हमें सड़क पर उतरने के लिए कहा गया आैर अब देख लो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| कांग्रेस छाेड़ भाजपा में शामिल हुए ज्याेतिरादित्य सिंिधया गुरुवार काे भाेपाल पहुंचे। यहां उन्हांेने हवाईअड्डे से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक राेडशाे किया। इसमें सिंधिया समर्थकाें ने शक्ति प्रदर्शन भी िकया। इसके साथ ही चौदह माह पुरानी कमलनाथ सरकार पर आया संकट गहराता हुअा नजर अाया। समर्थकाें काे संबाेधित करते हुए सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। सिंधिया ने कहा कि उन्हें सड़क पर उतरने के लिए कहा गया और अब देख लो। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार सदैव ईमानदारी से जनसेवा के लिए आगे बढ़ा है, लेकिन जब भी उसे ललकारा गया, तो परिणाम भी सभी ने देखे हैं।
खबरें और भी हैं...