दसवीं के बाद विषयों का चयन समझ से करें : प्रो. हरप्रीत सिंह
प्रो. हरप्रीत सिंह।
होशियारपुर | अक्सर देखने को आता है कि विद्यार्थी पढ़ते भी हैं अच्छे अंक भी प्राप्त करते हैं लेकिन दसवीं कक्षा के बाद जब विभिन्न विभिन्न विषयों का चयन करने की बारी आती है तो एक दुविधा हमेशा रहती है कि इसके बाद अब क्या करें। हमें अपने बच्चों की दिलचस्पी को हमेशा ही ध्यान में रखना चाहिए। सही समय पर सही विषयों का चयन ही सफलता की कुंजी है। यह बात श्री दशमेश अकेडमी के डायरेक्टर प्रोफेसर हरप्रीत सिंह ने अभिभावकों को कहीं।
विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार ही दसवीं कक्षा के बाद विषयों का चयन करना चाहिए। हमारे बच्चे ही हमारा भविष्य है। अगर हमारे बच्चे शुरू से ही सही रास्ते पर चल पड़ेंगे तो उन्हें सफलता हासिल करने से कोई भी नहीं रोक सकता।