पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Sell Masks And Sanitizers At Control Rate Drug Dealers Pca

मास्क व सेनेटाइजर कन्ट्रोल रेट पर ही बेचें दवा विक्रेता : पीसीए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) के प्रवक्ता रमण कपूर ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की प्रधान सुरिन्द्र दुग्गल, महासचिव जीएस चावला ने पंजाब के सभी कैमिस्टों तथा ड्रगिस्टों से अपील की कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मास्क और सेनिटाइजर को कन्ट्रोल कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराऐं।

मास्क और सेनिटाइजर को भी अब आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल किया गया हैं। इस अधिनियम में बहुत सख्त प्रावधान हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) व पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन सरकार की संक्रामक कोरोना वायरस से जनता को बचाने में मदद करने की पहल के इस कदम का पूर्ण समर्थन कर रहीं है। सभी दवा विक्रेता सतर्क रहें और ग्राहकों व रोगियों के संरक्षक के रूप में और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में कार्य करें। अपने किसी भी सप्लायर (आपूर्तिकर्ताओं) को मास्क व सैनिटाइजर की कमी के कारण अनुचित लाभ जोकि अतिरिक्त मार्जिन चार्ज करने की अनुमति न दें। केवल उस स्टॉक का ही
विक्रय करें , जो आपको अपने सप्लायर से उचित दरों व मूल्य पर मिलते हैं। इस गंभीर स्थिति में जनता की मदद करने के लिए न्यूनतम मार्जिन के साथ सामान का विक्रय करें।यदि कोई भी निर्माता या विक्रेता मास्क या सेनेटाईजर की ब्लैक मार्केटिंग में संलिप्त है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पीसीए अथवा डीसीए को सूचित करें।

प्रवक्ता रमण कपूर।
खबरें और भी हैं...