संस्कार वैली स्कूल में परिजनों को जागरूक करने संबंधी सेमिनार
दातारपुर से झीर दा खुई मेन रोड पर स्थित आदर्श नगर के संस्कार वैली स्कूल में माता-पिता को बच्चों के प्रति जागरूक करने संबंधी सेमिनार करवाया गया। इसमें सौ के करीब बच्चों के परिजनों ने हिस्सा लिया।
स्कूल के प्रिंसिपल एचएल शर्मा और अकेडमी हेड अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में मिस्टर चंदन और संदीप ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की भावना को समझना और उसके अनुसार बच्चे को आगे बढ़ाने में माता-पिता का बहुत अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बाद घरों में जो बच्चे समय व्यतीत करते उस पर नजर रखना
माता पिता की जिम्मेदारी बनती है क्योंकि घर में माता पिता बच्चों को जैसे संस्कार देंगे वह वैसे
ही अपनाएंगे।