- Hindi News
- National
- Tanda News Senior Medical Officer And Medical Officers Got Training Done
सीनियर मेडिकल अफसर और मेडिकल अफसरों की करवाई ट्रेनिंग
होशियारपुर | सेहत और परिवार भलाई विभाग पंजाब के हुक्मों अनुसार और सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह के निर्देश पर सेहत विभाग ने दफ्तर सिविल सर्जन में, जिले के समूह सीनियर मेडिकल अफसरों और मेडिकल अफसरों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. सरबजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं परन्तु जागरूक और सावधान रहना चाहिए। वायरस से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से परहेज किया जाए, खांसी करते या छींकते समय पर नाक और मुंह ढंक से। समय-समय पर हाथों की सफाई करे। जुकाम-बुखार होने और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अपने मुंह, आंखें छूने से पहले हाथ साबुन के साथ 20 सेकेंड तक धो लंे। इस मौके डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉ. सतपाल गोजरा ने बताया कि यह वायरस 24 घंटे तक जीवित रह सकता है। इससे जागरूक होना जरूरी है। डॉ, शैलेश ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति चीन, हांगकांग, थाईलैंड, सिंघापुर, जापान, साउथ कोरिया, नेपाल, वियतनाम इडोनेशिया, मलेशिया, ईरान और इटली से पिछले एक महीने दौरान यात्रा से आता/ठहरता है तो उसकी पूरी ट्रैवल हिस्ट्री ली जाए। इस मौके उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के शकी मरीजों के लिए पूरे जिले के सब डिविजन अस्पतालों में और सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। इमरजेंसी के लिए जिला कंट्रोल रूम पर सम्पर्क किया जा सकता है।