पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hajipur News Shamsher Of Dinanagar Won The Wrestling Of The Elder Gardener

दीनानगर के शमशेर ने जीती बड़ी माली की कुश्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना को समर्पित वालीबॉल टूर्नामेंट में 12 टीमों ने लिया भाग

भारतीय सेना व अर्द्ध सुरक्षा बलों को समर्पित वार्षिक चौथा वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवक अनिल वशिष्ठ की अध्यक्षता में स्थानीय दशहरा ग्राउंड में संपन्न हुआ। बारिश के चलते 2 दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट को एक दिन में समाप्त करने के चलते टूर्नामेंट का फाइनल मैच देर शाम समाप्त हुआ। फाइनल मैच महमूदपर और सरना की टीमों के बीच खेला गया जिसमें तीन में से 2 सेट महमूदपुर की टीम ने जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पंहुचे भाजपा हल्का इंचार्ज जंगी लाल महाजन ने अपने संबोधन में युवाओं को नशा न करने ओर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। क्लब की ओर से मुख्यातिथियों ने विजेता टीम को 11000 रुपए नकद व ट्राफी और उपविजेता टीम को 9100 रुपए नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंत में क्लब द्वारा आए हुए विशेषातिथि जंगी लाल महाजन व ब्लाक हाजीपुर के शहीद हुए सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों के पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक सूबेदार रणजीत सिंह, सतपाल शास्त्री, ठाकुर कर्ण सिंह, ठेकेदार मिंटू शर्मा, अशोक शर्मा, सोहन लाल, पंजाब सिंह, मनी जोशी, अश्वनी चौधरी, ललित कुंदरा, सुखविंदर साबी, इंस्पेक्टर विशन दास,कैप्टन शीशपाल, सुखदेव सुखा, सुरेश जोटी , इंजी. शुभम वशिष्ट, गगन साईं, विक्की संधबाल, राजू मेहरा, मोनू संधवाल, आशुतोष वशिष्ट, छोटू संधवाल, विशाल काला , राधा कृष्ण, विजय पंच, पवन पंच, गणेश आसफपुर, इशू मल्होत्रा, जस्सी सिंह , राकेश केशी, सोनू निकूचक्क, बाबा हाजीपुरीया, मंदीप दीपू मौजूद थे।

सतगुरु सेवा समिति मानस कुंज गीता भवन में मनाएगी होली

होशियारपुर | सतगुरु सेवा समिति द्वारा होली पर्व मानस कुंज गीता भवन चिंतपूर्णी रोड पर मनाया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेम परोहत राजपूत व तिलक राज गुप्ता ने संयुक्त तौर पर दी। उन्होंने बताया होली पर्व 12 से 2 बजे तक
मनाया जाएगा।

फुटबाल में सिप्परियां की टीम ने आसफपुर को हराया

हाजीपुर | गांव गगड के यूथ क्लब की ओर से जुगियाल ग्राउंड में वार्षिक दूसरा 4 दिवसीय स्व. किशोरी लाल यादगारी फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन अजय मोनू की देखरेख में करवाया गया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन का उद्घाटन फुटबाल खिलाडी कैप्टन हेमराज व सूबेदार वीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। फुटबाल प्लेयर कैप्टन हेमराज हेमी ने कहा कि अगर खेल को टेक्नीक से खेला जाए तो उसमें जीतने के चांस ज्यादा होते हैं और उन्होंनें स्टीक गेम के लिए खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए। टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए कुल 8 मैचों में से आसफपुर व सिप्परियां की टीमों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें दोनों टीमें दोनों हाफ में शून्य पर रही और बाद में पेलंटियों में सिप्परीयां की टीम ने जीत प्राप्त कर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर सरपंच कमल सिंह, मोती राम मौजूद थे।

पूर्व विधायक गोल्डी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

भास्कर संवाददाता | गढ़शंकर

शहीद भगत सिंह की याद को समर्पित आरसीसी क्रिकेट क्लब गढ़शंकर द्वारा करवाए जा रहे पहले ओवरसीज क्रिकेट टूर्नामेंट आज से आर्मी ग्राउंड गढ़शंकर में आरंभ हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने किया। सुशील राणा ने लव कुमार गोल्डी व ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूषण शौरी की खिलाडिय़ों से पहचान करवाई। सुशील राणा ने बताया कि पंद्रह दिन चलने वाले टूर्नामेंट में 32 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी। फाइनल में विजेता टीम को 52 हजार और उपविजेता टीम को 32 हजार नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन आफ दा सीरिज में एलईडी दी जाएगी। इस मौके पर नंबरदार नरिंद्र पम्मा, लव नार, राजा, जस्सी, बब्बू, केशव, अरश, पाली, लाटू, जसकरन, लक्की मौजूद थे।

चब्बेवाल में सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 14 से, प्रबंधकों ने लिया मैदान का जायजा

भास्कर संवाददाता | चब्बेवाल

फुटबॉल की सीनियर स्टेट चैंपियनशिप चब्बेवाल के खेल के मैदान में सरपंच हरमिंदर सिंह संधू एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान गुरदेव सिंह गिल की अगुवाई में 14 मार्च से शुरू करवाई जा रही है। इसी संबंध में सोमवार को चब्बेवाल के खेल के मैदान का जायजा लिया गया।

हरनंदन सिंह खाबड़ा जरनल सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं बंदन सिंह ज्वाइंट सचिव ने बताया कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप 14 से 17 मार्च तक चब्बेवाल के खेल के मैदान में करवाई जा रही है। इस टूर्नामेंट में पंजाब की उच्चकोटि की आठ टीमों भाग लेंगी। उन्होंने मैचों संबंधी बताते हुए कहा कि 14 मार्च को पहला मैच दोपहर 1 बजे जिला जालंधर और पठानकोट की टीमों के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच जिला नवांशहर और मोहाली के बीच दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। इसी प्रकार चार क्वार्टर फाइनल मैच 15 तारीख को खेलें जाएंगे, पहला मैच 9 बजे, दूसरा मैच 11 बजे, तीसरा मैच 1 बजे और चौथा मैच 3 बजे खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। 17 मार्च को तीसरे स्थान के लिए मैच और उसके बाद फाइनल होगा। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेजीडेंट झलमण सिंह, मोहन सिंह कनाडा, सतपाल सिंह पंच, जस्सा झूट्टी कनाडा, सरदारा सिंह पन्नू, बख्शीश सिंह संधू, रछपाल सिंह संधू, रणजीत सिंह बावू, कोच गुरदीप सिंह थापा, राधे शाम (बीएसएफ), रिटायर्ड प्रिंसिपल जगमोहन सिंह, खड़क सिंह, सतनाम सिंह मैहना, सतिंदरजीत सिंह झूट्टी, जसवीर सिंह संघा, गुरसेवक सिंह सेबी, सरबजीत सिंह झूट्टी, दलजिंदर सिंह बडियाल, तजिंदर सिंह, निरपाल सिंह, अवतार सिंह उपस्थित थे।

हाजीपुर वालीबॉल टूर्नामेंट पर महमूदपुर टीम का कब्जा

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

कोहली स्पोर्ट्स क्लब गांव हरदोखानपुर के प्रधान सुरमू पहलवान के नेतृत्व में तीसरा कुश्ती दंगल करवाया गया। विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। राजकुमार थापर और सफी हीर ने बताया कि बड़ी माली की कुश्ती शमशेर (दीनानगर) और गोपी लीला के बीच करवाई गई, जिसमें शमशेर (दीनानगर) पहलवान विजयी रहा। इस दंगल में कुल 70 कुश्तियां करवाई गई जिसमें अलग-अलग स्थानों से पहलवान पहुंचे।

डा. जमील बाली ने कहा कि इस तरह के खेलों से प्रोत्साहित होकर बच्चों को नशे से दूर किया जा सकता है क्योंकि खेल तंदुरूस्ती के साथ-साथ अनुशासन में रहना भी सिखाता है। जिसमें सीना और रीज्जा ईरान से और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में जतिंद्र सिंह लाली, डा. सरीन, राजीव सांई, अमरपाल काका, ठेकेदार भगवान दास, शारदा पंडित, जोध सिंह, लारेंस चौधरी, महाजन ठेकेदार, हरी ओम, शिव शर्मा, सतीश कुमार बिट्टू, सतिन्द्र वसीट, बिट्टा, राजकुमार (राजू), डा. दीपक पाल, कालू मण्डी, लक्की प्रधान, गुरिन्दर सैनी (सरपंच खानपुर), गुरदयाल सिंह, वरिन्द्र सैनी कलौटी, मोनू (भुंगा), रविन्द्र हीरा, भगवान सिंह चौहान, रवि कुमार (बबलू), जसवीर (बबलू), मुहम्मद अमीर खान, गोल्डी पम्मा, दलजीत सिंह जन्डा, सोनू गिल, हाजी गुलाम हुसैन, हाजी लाल हुसैन, गुलाम रसूल, फतेह मोहम्मद, बहादुर खां, खलील अहमद आदि मुख्य अतिथि के तौर से पहुंचे। इसमें कोहली स्पोटर्स क्लब के सदस्य दीपा सरपंच, रविन्द्र सिंह (रिंकू), गिनी पहलवान, शाम दीन, मुरीद हुसैन, शैंटी पहलवान, यासनी, आशिक अली, हसन दीन, बड़ा सुदाम, छोटा सुदाम, मोहम्मद सफी, मोहम्मद रफी, सुआरूदीन मोहम्मद योरस, हैदर गरिन्द्र मौजूद थे।

फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों के साथ जंगी लाल महाजन व अन्य।

खिलाड़ियों के साथ पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी और अन्य।

विजेता पहलवान को सम्मानित करते डॉ. जमील बाली। साथ हैं कोहली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान सुरमू व अन्य।
खबरें और भी हैं...