पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेपर पेशकारी मुकाबले में शेख लांबा प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीजीडीएसडी कॉलेज हरियाना में प्रिं. डॉ. गुरदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में खेतीबाड़ी विभाग ने आईसीएसएसआर दिल्ली के सहयोग से ग्रामीण स्थायी आजीविका के मुद्दे और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार करवाया।

मुख्य मेहमान में प्रो. डॉ. रणजीत सिंह घुम्मण, नेहरु सेल चेयर सेंटर फॉर रिसर्च रुरल और इंडस्ट्रीयल डिवेलपमेंट चंडीगढ़ और मुख्य प्रवक्ता प्रो. डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. वंदना शर्मा ने पहले टेक्नीकल सेशन की प्रधानगी की। डॉ. नवदीप गांधी डीएवी कालेज अबोहर और डा. हरजिंदर सिंह सरकारी कालेज होशियारपुर ने दूसरे टेक्नीकल सेशन की अध्यक्षता की। वाइस प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह पंजाबी विभाग ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। सेमिनार की शुरूआत सरस्वती माता की ज्योति प्रज्जवलित कर दी। प्रो. रणजीत सिंह घुम्मण ने इस अवसर पर पंजाब के किसानों के सामने समस्याएं और उनके हल के लिए सुझाव के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मशीनरी खेती की जगह जैविक खेतों का प्रयोग करना चाहिए। प्रो. अमरीक सिंह आहलूवालिया ने ग्रामीण आजीविका में शिक्षा का योगदान विषय पर जानकारी दी। डॉ. नवदीप गांधी ने जैविक खेती आज की जरूरत विषय पर भाषण दिया और 120 विद्यार्थियों और रिसर्च स्कॉलरों ने पोस्टर पेशकारी की। इस मौके पेपर पेशकारी मुकाबले में पहला स्थान शेख लांबा (सरकारी कालेज होशियारपुर) और अजग रियाज ने और दूसरा स्थान प्रतीक्षा और प्रिया (सरकारी कालेज होशियारपुर) ने, तीसरा स्थान नवजीत कौर और परविंदर कौर (सरकारी कालेज होशियारपुर) ने प्राप्त किया।

पोस्टर पेशकारी मुकाबले में पहला स्थान पूजा जीजीडीएसडी कालेज हरियाना, दूसरा स्थान परमजीत कौर और राहुल शर्मा (मार्डन ग्रुप अॉफ कालेज पंडोरी भगत) ने तीसरा स्थान गुरसिमरन सिंह (जीजीडीएसडी कालेज हरियाना ने प्राप्त किया। इसके साथ ही जिला होशियारपुर क्षेत्र के सफल किसानों को भी सम्मानित किया डॉ. फूला रानी कन्वीनर सेमिनार ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके कॉलेज का टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित था।

विजेता छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि प्रो. डा. रणजीत सिंह घुम्मण साथ हैं अन्य गणमाण्य।-भास्कर
खबरें और भी हैं...