शिव सेना हिंद ने रीना रानी को ब्लॉक हाजीपुर की प्रधान बनाया
हाजीपुर | शिव सेना हिंद की मीटिंग थाना मोड़ हाजीपुर में जिला प्रधान अमित कुमार बल्लू की देखरेख में की गई। इसमें शिव सेना हिंद के उत्तरी भारत प्रभारी बंटी जोगी उपस्थित हुए। बैठक दौरान रीना रानी अपने साथियों सहित शिव सेना टकसाली को छोड़कर शिव सेना हिंद में शामिल हो गई। रीना रानी का कहना था कि उनकी टीम का संगठन का कोई भी उच्च पदाधिकारी सुध नहीं ले रहा था। इसके चलते वह टकसाली को छोड़कर शिव सेना हिंद में शामिल हुई हैं। बंटी जोगी ने हार पहनाकर रीना का संगठन में स्वागत किया और उन्हें ब्लॉक हाजीपुर के प्रधान पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर विशाल, सुमन, गोल्डी, प्रदीप मट्टू, विकास, बलजीत, रितिक, दीपू आदि मौजूद थे।