- Hindi News
- National
- Hajipur News Shivam Sharma Becomes Spokesperson For Himalayan Family Punjab
शिवम शर्मा बने हिमालय परिवार पंजाब के प्रवक्ता
तलवाड़ा | समाज सेवक व राष्ट्रीय हिन्दू नेता शिवम शर्मा को हिमालय परिवार पंजाब प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता लगाया गया है। यह नियुक्ति पंजाब प्रधान हिमालय परिवार के उद्योगपति परमजीत गिल ने बटाला में की। उन्होंने बताया कि हिमालय परिवार एक बड़ा संगठन है। इसके संरक्षक आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश हैं। इससे पहले शिवम शर्मा को समाज में अच्छे कार्य करने पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह ने सांसद रहते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया था। वर्तमान में भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं। शिवम शर्मा ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने इस पद को निभाएंगे। लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को समझ कर उजागर करने व हल करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पंजाब हिमालय परिवार के महासचिव कुलवीर, पंकज महाजन, साहिल हांडा मौजूद रहे।