- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Showing The Fear Of Corona Is The Task Of Filling The Coffers Of Many Dr Bagga
कोरोना का डर दिखा कईयों का तिजोरियां भरना काम : डॉ. बग्गा
होशियारपुर | सामाजिक जागरूकता के लिए कार्यरत संस्था सवेरा ने जनता को करोना वायरस से चौकन्ना रहने की अपील की है। आज 14 मार्च को जारी एक प्रेस बयान में सवेरा के कन्वीनर डॉ. अजय बग्गा ने बताया कि कुछ लालची एवं बड़े लोग मास्क व सैनेटाइजर महंगे दामों पर बेच कर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट लागू करने पर सरकार की सराहना की। डॉ. बग्गा ने कहा कि बड़े व्यावसायिक घराने किसी महामारी फैलने पर हमेशा ज्यादा पैसा कमाने की फिराक में रहते हैं। जो गलत है और देश विरोधी भी।