पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Signature Campaign Not Closing Bandhavada School Is Getting Huge Support Sharp Sood

बजवाड़ा स्कूल बंद न करने के हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा भारी समर्थन : तीक्ष्ण सूद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेसी नेताओं के इशारों पर बजवाड़ा के सरदार बहादुर अमी चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बंद करके सेना प्रवेश अकेडमी चलाकर करोड़ों रुपए कमाने का सपना चूर करने के लिए इलाके के लोग डटकर खड़े होने लगे हैं।

उक्त बात भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने इलाके में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान दौरान कहे। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी गुहार लगाई है कि करीब 600 बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए अकेडमी किसी और जगह बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के जरिए स्कूल को बंद न करने के लिए लोग भारी संख्या में लामबंद हो रहे है। जनता कांग्रेसी नेताओं की धक्केशाही सहन न करके आंदोलन करने के मूड में है। इसलिए सरकार को स्कूल बंद करने का फैसला वापस लेना चाहिए। स्कूल के आसपास कोई भी स्कूल इन बच्चों का बोझ उठाने के समर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा कि किला बरूण में हस्ताक्षर अभियान की कमान चरणजीत कौर उपाध्यक्ष भाजपा दक्षिणी मंडल को सौंपी गई है। इस अवसर पर विजय पठानिया, विनोद परमार, रमेश ठाकुर, दर्पण गुप्ता आदि ने कहा कि भाजपा लोगों के हित में इस आंदोलन को पूरा समर्थन देगी।

स्कूल बंद न करने के लिए गांवों में हस्ताक्षर करवाते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...