पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Slogans Against The Punjab Government Over The Demands Of The Municipal Pensioners Association

म्यूनिसिपल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार खिलाफ की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

म्यूनिसिपल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांगें न प्रवान होने और डीए का बकाया व किस्तें न देने के रोष में शिमला पहाड़ी उड़मुड़ में एसोसिएशन के जालंधर रीजन के उपप्रधान शिंगारा सिंह सैनी की अगुवाई में बैठक की गई। इसमें यूनियन के जनरल सेक्रेटरी तरसेम लाल शामिल हुए। एसोसिएशन के समूह मेंबरों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रधान शिंगारा सिंह सैनी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से काफी समय से यह मांग की जा रही है कि पेंशनर्स का बनता डीए का बकाया और डीए की बनती किस्तें जल्द दी जाएं, इसके अलावा मेडिकल भत्ता बढ़ाया जाए और पे-कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने से पहले चुनावों दौरान पंजाब के लोगों से जो भी वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया और समूह पेंशनर्स एसोसिएशन को कई प्रकार के सब्जबाग दिखाकर वोटें तो हासिल कर ली लेकिन एसोसिएशन की कोई भी मांगें प्रवान नहीं की और न ही उनको कोई सहूलियत प्रदान की गई। इस मौके अशोक कुमार, रतन सिंह, एनपी सिंह, धर्मचंद, सोमनाथ, तरसेम लाल, केवल कृष्ण, निरंजन सिंह, बुआ सिंह, हरमेश मरवाहा, सुदर्शन पलटा, चिमन लाल, देवराज, राज रानी, राम लुभाई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...