- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Spirituality Can Be Attained Through Complete Guru Rajvinder Bharti
पूर्ण गुरु से हो सकती है अध्यात्म की प्राप्ति : राजविंदर भारती
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आश्रम गौतम नगर में साप्ताहिक सत्संग करवाया गया। इसमें साध्वी राजविंदर भारती ने कहा कि सांसरिक उपलब्धियां वास्तविक सुख का मापदंड नहीं। फिर भी यदि कोई व्यक्ति अपने आपको समृद्ध घर संसार व्यवसाय के आधार पर सुखी समझता है, तो उसकी दशा नशे में चूर एक नशाखोर के समान ही है। क्योंकि दुख भूलना एक बात है और सुख को प्राप्त करना कुछ और बात है। स्वप्न व नशे में अपनी सुध बुध खोकर हम भूलवश स्वयं को सुखी समझ रहे हैं। परन्तु जैसे ही किसी दुर्घटनावश हमारे व्यवसाय में घाटा हो जाता है या परिवार में मन मुटाव पैदा हो जाता है, तब हमारा स्वप्न टूटता है, नशा उतरता है। तभी हम समझ पाते है कि जिसे हम अब तक सुख समझते आए थे वह तो सुख का भ्रम मात्र है। निर्णय हमेें ही करना है कि हम नशे या स्वप्न की अवस्था में सुख का केवल क्षणिक आभास करना चाहते हैं या पूरी तरह जागकर सदा रहने वाला आनंद प्राप्त करना चाहते है। परन्तु अध्यात्म की प्राप्ति केवल पूर्ण गुरू की शरण में जाकर ही हो सकती है।