- Hindi News
- National
- Dasua News Spn College Post Graduate Math Students Come In University Merit List
एसपीएन कालेज के पोस्ट ग्रेजुएट मैथ के छात्र आए यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में
प्रेमानंद महाविद्यालय के मेधावी।
मुकेरियां | पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए एमएससी मैथ के तीसरे सेमेस्टर में स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय का शानदार परिणाम रहा।जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने बताया कि गणित विभाग के छात्र शुभम ने कॉलेज में अव्वल रहते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ 9वां स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा की प्रियंका मन्हास और श्वेता ने भी क्रमशः 76.4 और 66.8 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी।