श्री सत्य साईं समिति ने 100 लोगों को राशन बांटा
होशियारपुर | श्री सत्य साईं सेवा समिति ने श्री सत्य साईं रुलर हेल्थ सेंटर कोटला गौंसपुर अादमवाल रोड में एक प्रैस कांफ्रैंस करवाई। जिसका आगाज वेद मंत्र उच्चारण कर किया। जिसमें मुख्य मेहमान श्री सत्य साईं सेवा समिति के आल इंडिया के प्रेसिडेंट विशेष तौर पर उपस्थित हुए। वेदा मंत्रोच्चारण उपरांत मुफ्त चल रहे प्रोजेक्ट जैसे की फ्री मेडिकल/ एजुकेशन /राशन वितरण का प्रोग्राम करवाया, जिसमें 100 के करीब लोगों ने राशन वितरण। इस मौके स्टेट प्रेजिडेंट मनिंदर सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट हरीश ब्रूटा, बागपुर होशियारपुर से डॉ. संजीव कुमार, कन्वीनर भरत भूषण सूद ने जानकारी देते बताया कि संस्था की तरफ से हर रविवार श्री सत्य साईं सेवा समिति होशियारपुर मेडिसन सहायता भी दी जाती है जोकि बिल्कुल फ्री है।