पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News St Soldier39s Students Played Holi With The Children Of Pingala House

सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के बच्चों के साथ खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन द्वारा रंगों का त्योहार होली पिंगल घर के स्पेशल बच्चों और वृद्धों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। पिंगल घर के बच्चों और सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने लाल-पीले तथा गुलाबी फूलों से एक दूसरे के संग फूलों से होली खेली ओर पानी की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया। ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि हम सब को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पर्व मिलकर मनाने चाहिए। उन्होंने सभी के माथे पर तिलक लगाया और बच्चों का मुँह मीठा करवाकर होली की बधाई दी। अंत में उन्होंने पिंगल घर में रह रहे सभी बेसहारा बच्चों के जीवन में भी रंग भरे रहने की कामना की।

खबरें और भी हैं...