गौ संरक्षण सभा का कथा संबंधी पोस्टर जारी
तलवाड़ा | तलवाड़ा गोशाला में गौ संरक्षण सभा की मीटिंग रामजी दास महाराज के संरक्षण में हुई। मीटिंग की प्रधानगी प्रधान एसएस राणा ने की। सभा के सदस्य तथा कोषाध्यक्ष डॉ. केके भार्गव ने बताया कि संस्था द्वारा वृन्दावन में जल्दी ही कथा का आयोजन गौ सेवा मिशन के उपाध्यक्ष पूनम राजपुरोहित के मार्ग दर्शन में करवाया जाएगा। इस बारे में पोस्टर भी जारी किया गया। इसमें तलवाड़ा गौ संरक्षण सभा अपना योगदान देगी। यहां अवतार कृष्ण, रोशन लाल, कमलेश, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।