पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Stray Animal Coming Forward Car Crashed Into Tree 2 Young Man Injured

आवारा पशु आगे आने से कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 2 युवक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दसूहा-मियानी रोड पर पड़ते गांव गिलजियां के पास बुधवार रात 8 बजे के करीब एक कार के आगे आवारा पशु आने के कारण कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, जिस कारण कार सवार 2 नौजवान गंभीर जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार कमल और उसका दोस्त दविंदर सिंह निवासी नंगल लुबाना अपनी स्विफ्ट कार में मुकेरियां से शादी समारोह से वापस आ रहे थे। गांव गिलजियां के नजदीक उनकी कार के आगे आवारा पशु आ गया जिस कारण उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों कार सवार गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया गया। जहां उन दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया।

पेड़ से टकराई हादसाग्रस्त कार।
खबरें और भी हैं...