- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Strike Of Guest Faculty Assistant Professors Of 48 Government Colleges In Punjab Continues For Third Day
पंजाब के 48 सरकारी कॉलेजों के गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
पंजाब गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी सुरक्षित करने की मांग को लेकर बुधवार से ही पंजाब भर के 48 सरकारी कॉलेजों के 1011 गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिनमें सरकारी कॉलेज होशियारपुर के 56 गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों में से 52 प्रोफेसर भी इस हड़ताल में दोआबा जोन के प्रधान जसविंदर सिंह और कॉलेज प्रधान संजीव कुमार बंसल की अगुवाई में शामिल हुए जबकि चार प्रोफेसर तीसरे दिन भी आम तौर की तरह विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अपनी-अपनी क्लासों में पहुंचे।
तीसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे अपने साथियों के साथ प्रधान संजीव कुमार बंसल ने बताया कि उनकी संघर्ष कमेटी पंजाब के फैसले के चलते यह हड़ताल शुरू की गई है जिसकी कोई समय सीमा तय नहीं नहीं गई जिसकी बड़ी वजह है कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 2002 में गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की गई थी और उस समय उनको 100 रुपए प्रति घंटे के हिसाब मिलते थे जिसके बाद 2014 में सरकार ने उनकी तनख्वाह 10 हजार रुपए प्रति महीना फिक्स कर दी और उनका कार्यकाल 10 महीने का कर दिया गया। इस दौरान कमेटी ने संघर्ष किया और 2016 में उनका कार्यकाल 12 महीने कर दिया गया और उनकी तनख्वाह 21 हजार 600 रुपए प्रति महीना कर दी जिसमें 10 हजार रुपए पंजाब सरकार ने देने होते है और 11 हजार 600 रुपए पीटीए फंड (पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन) ने अदा करनी होते है जिसमें 11 हजार 600 रुपए तो उनको समय पर मिलते रहते हैं लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से मिलने वाले 10 हजार रुपए उनको दो-दो महीने बाद अदा किए जाते हैं। उनके कॉलेज में कुल 106 प्रोफेसरों की पोस्ट है जिनमें से 56 गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर हैं। सरकार को उनकी नौकरी को सुरक्षित रखने के कार्य को पहल के आधार पर कार्य करना चाहिए और अगर वह इस तरह नहीं करती तो कमेटी अपना संघर्ष जारी रखेगी। हड़ताल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सेनिटर प्रो. संदीप सीकरी ने कहा कि वह भी हड़ताली प्रोफेसरों के साथ है और इसके लिए सभी स्टूडेंट यूनियन प्रोफेसरों के साथ मिलकर उनके संघर्ष को और तेज करेंगे। तीसरे दिन हड़ताल पर बैठे प्रोफेसरों का साथ देने के लिए अलग अलग संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे जिनमें पंजाब सबार्डीनेट सर्विस फेडरेशन के स्टेट प्रधान सतीश राणा ने हड़ताली प्रोफेसरों के साथ हड़ताल में शामिल होते हुए कहा कि वह इनके साथ है और वह उनका पूरी तरह सहयोग करेंगे। इस मौके पर जसविंदर सिंह, सरिता कुमारी, रमनदीप कौर, जसपाल सिंह, आशीष कुमार, मनजिंदर कौर, गायत्री, हरजिंदर कुमार, संदीप कौर, अमनदीप कौर, पलविंदर कौर, भाग्य श्री, ममता चौधरी, सोनिया, डिंपल महे, नीति शर्मा, तजिंदर कौर, सरोज शर्मा, मोनिका शर्मा, कमलदीप कौर, अनुराधा शर्मा (सभी प्रोफेसर) व अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
कॉलेज में पढ़ते है 4200 विद्यार्थी हड़ताल की वजह से छात्रों के 164 लेक्चर हुए मिस
हड़ताल पर बैठे सरकारी कॉलेज के गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर।
सेनिटर संदीप सीकरी ने बताया कि होशियारपुर के सरकारी कॉलेज में करीब 4200 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं और इस हड़ताल की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। इस हड़ताल की वजह से तीसरे दिन भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने 164 लेक्चर मिस कर दिए। प्रोफेसरों के वफद ने प्रिंसिपल परमजीत सिंह को एक मांग पत्र सौपा जिसमे मांग कि है कि सरकार से हड़तालियों की मांगों के बारे में विचार किया जाए।