- Hindi News
- National
- Dasua News Students Decorated Exhibition With Marigold Rose Delia Patunia Chrysanthemum And Daisy
गेंदे, गुलाब, डेलिया, पटुनिया, गुलदाउदी और डेजी से स्टूडेंट्स ने सजाई प्रदर्शनी
वेस्ट मैटीरियल से बनाए सामान के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शनी स्टॉल लगाए
केएमएस कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के एमएस रंधावा एग्रीकल्चर विभाग और मंजुला सैनी फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रिंसिपल डॉ. शबनम कौर ने बताया कि फ्लोरीकल्चर के अधीन विद्यार्थियों की तरफ से गेंदे, गुलाब, डेलिया, पटुनिया, गुलदाउदी, डेजी, ग्लैडियोलस, ट्यूलिप, एस्टर, सूर्यमुखी आदि फूलों की अलग-अलग किस्मों को दर्शाया गया। मंजुला सैनी फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों की तरफ से विभिन्न पोशाकों, वेस्ट मटीरियल से अलग-अलग समान जैसे गुलदस्ते, फ्लॉवर पॉट, वॉल हैंगिंग और घरेलू सजावटी सामान के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने विद्यार्थियों के इस हुनर की सराहना की। इस मौके पर डायरेक्टर मानव सैनी, एचओडी राजेश कुमार, गुरमीत सिंह लुधियाना, अजित राव, सुमेधा शर्मा, आरती गंभीर,
इकबाल सिंह धामी, इंद्रजीत कौर धामी, अंजलि गोल्डी, रणवीर सिंह, जसविंदर कौर, रजनीत कौर, अमनप्रीत कौर, संदीप कौर, रमनदीप कौर, मनिंदर सिंह, रजनी, गुरप्रीत कौर और विद्यार्थी शामिल थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केएमएस विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
कॉलेज में लगाई प्रदर्शनी में भाग लेते विद्यार्थी व अन्य गणमाण्य।