- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Students Of Hariana College Won A Prize Of Rs 2100 In The Inter College Match
हरियाना कॉलेज के छात्रों ने इंटर कॉलेज मुकाबले में जीता 2100 रुपए का इनाम
होशियारपुर|जीजीडीएसडी कॉलेज हरियाना के बीसीए के विद्यार्थी ने जीएनए यूनिवर्सिटी में हुए क्षेत्रीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हिस्सा लिया। ग्राफिक डिजाइनर इवेंट में बीसीए के विद्यार्थी जगजीत सिंह और राहुल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करके 2100 रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो. हेम लता, प्रो. अनिल और प्रो. मेजर का विशेष योगदान रहा। प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।