- Hindi News
- National
- Hajipur News Suryana Defeats Jugialal In Next Round Of Team Football Tournament
जुगियाल को हराकर सरियाणा टीम फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले राउंड में
गांव गगड़ के यूथ क्लब की ओर से जुगियाल ग्राउंड में वार्षिक दूसरा 4 दिवसीय स्वर्गीय किशोरी लाल फुटबॉल टूर्नामेंट अजय मोनू की देखरेख में करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन का उद्घाटन समाज सेवक अशोक कुमार ने किया। अशोक कुमार ने कहा कि नशामुक्त होकर व खेल भावना से खेली गई खेलें ही दिली आनंद देती हैं। टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए कुल 6 मैचों में से जुगियाल व सरियाणां की टीमों के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। जिसमें सरियाणां की टीम ने 0-3 से जीत प्राप्त कर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्लब की ओर से फाइनल मैच की विजेता टीम के लिए 21,000 रुपए नकद व ट्राफी अौर उपविजेता टीम के लिए 15,000 रुपए नकद व ट्राफी का इनाम रखा गया है। इस मौके पर सरपंच कमल सिंह, पंच मोती राम, मंगल सिंह, साबी राणा, वीर सिंह, गुरदियाल सिंह, काका, कर्ण राणा, राकेश कुमार, अवतार सिंह, सुनील कुमार, रजत, मुनीश, सुक्खी, कर्मजीत मौजूद थे।