पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वर्णकार संघ ने खेली फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वर्णकार संघ होशियारपुर ने फागुन मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर होली भगवान की पूजा अर्चना कर मनाई। भगवान का नाम संकीर्तन किया गया और शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों से एक शोभायात्रा फूलों की होली खेलते हुए निकाली, जिसमें भगवान की झांकियां देखने लायक थी। तत्पश्चात सर्राफा बाजार में प्रसाद रूपी लंगर बांटा गया,जिसकी व्यवस्था विनोद बिल्ला, विजय हंसु, सरवन कुमार, राजेश कुमार ने की। प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, बिंद वर्मा, अंशुमन वालिया बांके ने अपने मधुर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान संघ के सिटी प्रधान सुशील ने कहा के होली मनाने का असली उद्देश्य यह होना चाहिए के हम होली की इस पावन अग्नि में अपने अंदर की बुराइयों, मनमुटाव, मतभेदों की आहुति डाल प्रभु का सुमिरन करें।

इस मौके गोपीचंद, ईशान कुंडल, लाला अमृतलाल, अनिल गोगी, अनूप जैन, संदीप सैनी, प्रदीप हांडा, अजय वर्मा, परमिंदर भोला, संजीव वर्मा, बलराम कपूर, परविंदर भोला, गौरव सिंह, उमेश राणा, विनोद चौहान, उमाशंकर, पंकज नांगला, रकेश कपूर, शिव महेंद्रू ,राजू जैन, संजीव मेहता, राजीव वर्मा, अशोक कुमार, रमेश कुमार, सुमित लांबा, लकी सहगल, सूरज चोपड़ा, मिंटू कौशल व अन्य लोग उपस्थित थे।

फूलों के साथ होली का पर्व मनाते संघ के सदस्य।-भास्कर
खबरें और भी हैं...