- Hindi News
- National
- Datarpur News Talent Mahasangram In Vashisht Bharati School Is In How Much Power Did Round One Take
वशिष्ट भारती स्कूल में टैलेंट महासंग्राम किसमें है कितना दम का राउंड वन हुआ
डीडी पंजाबी चेनल की ओर से दातारपुर के वशिष्ट भारती इंटरनेशनल स्कूल में टैलेंट महासंग्राम, किसमें है कितना दम, सीजन-6 राउंड वन का आयोजन किया गया। इसमें वशिष्ट भारती सहित अलग-अलग 15 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर रंगारंग, पंजाबी कल्चर, स्किट, नाटक, गिद्धा, भंगड़ा, चित्रकला, पेंटिंग की कला पेश की। शो के आयोजकों ने बताया कि 5 से 14 और 15 साल से अधिक आयु वाले बच्चों को दो हिस्सों में बांटकर कला प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। राउंड वन में विजेता रहने वाले बच्चों को दूसरे राउंड में भेजा जाएगा। इसी के माध्यम से ही बच्चों को वेब सीरीज व एलबम में काम करने अवसर मिलता है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मैनेजर गिरिधर शर्मा, प्रबन्धक कपिश शर्मा और प्रिंसिपल दिनकर पराशर ने टैलेंट महासंग्राम के पहले राउंड में विजेता रहने वाले बच्चों को उत्साहित करने के लिए उनकी ग्रूप फोटो करवाई गई और बधाई दी।