पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Talwar Couple39s Daughter Darshan Selected In Final Of 39dance Punjab Dance39

तलवाड़ दंपती की बेटी दृष्टि ‘डांस पंजाब डांस’ के फाइनल में चयनित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दृष्टि तलवाड।

होशियारपुर | जी-पंजाबी रिकार्ड्स की तरफ से जल्द ही टीवी शो डांस पंजाब डांस कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में टीम द्वारा 16 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवारों की सिलेक्शन के लिए ऑडिशन करवाए गए। इसी के तहत होशियारपुर के रयात बाहरा में आयोजित हुए ऑडिशन सत्र में नारायण नगर निवासी दृष्टि तलवाड़ ने टॉप फाइनलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। आपको बता दें कि दृष्टि तलवाड़ भाजपा नेता संजीव तलवाड़ व वार्ड नंबर-4 की पूर्व पार्षद नीति तलवाड़ की बेटी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए संजीव तलवाड़ ने बताया कि पूरे पंजाब से फाइनल के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन हुआ है जिनमें दृष्टि भी अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब रही। दृष्टि तलवाड़ चंडीगढ़ के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीतकर अब मुंबई में आयोजित होने वाले फाईनल मुकाबलों में भाग लेगी।
खबरें और भी हैं...