पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahilpur News The Brother In Law Raped A Minor Sister In Law Threatened To Kill Her When She Became Pregnant Case

नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो देने लगा जान से मारने की धमकियां, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना पुलिस माहिलपुर के एक गांव में जीजा ने नाबालिग साली से साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया और जब साली ने उसे बताया तो उसे जान से मारने की धमकियां देने पर आरोपी जीजा के खिलाफ थाना पुलिस माहिलपुर ने दुष्कर्म करने, धमकियां देने तथा पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस माहिलपुर के पास दिए बयान में एक युवती ने कहा कि उसकी बहन की शादी करीब 12 वर्ष पहले जम्मू कशमीर के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वह नवंबर 2019 को अपनी चचेरी बहन की शादी में थाना पुलिस माहिलपुर के एक गांव में आई हुई थी तो उसके जीजा ने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इससे पहले भी उसने कई बार उससे इस तरह ही किया। इससे वह अब गर्भवती हो गई। जब उसने जीजा को बताया तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे डर कर उसने अपने चाचा को साथ लेकर थाना पुलिस माहिलपुर के पास शिकायत की।

पीड़िता के बयान पर माहिलपुर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ 376, 506 आईपीसी तथा 10 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग को भगाने के आरोप में एक के खिलाफ केस दर्ज

टांडा उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने एक गांव की नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में मियानी के एक नौजवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में लड़की के पिता ने बताया कि 3 मार्च को उसका परिवार और वह अपनी सास की मौत होने के कारण शोक समागम मंें शामिल होने के लिए जालंधर गए थे। उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। उसे गांव मियानी का एक नौजवान गौरव शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया। वह घर में रखी 38 हजार नकदी और उसकी प|ी के सोने के जेवर भी अपने साथ ले गए। टांडा पुलिस ने सोमराज के बयानों के आधार पर नौजवान गौरव के खिलाफ धारा 363, 366-ए, 34 आईपीसी अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...