पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News The Death Of The Young Man The Family Said Went With A Friend He Killed By Giving Poison Or Drugs

युवक की मौत, परिवार बोला- दोस्त के साथ गया था, उसी ने जहर या नशा देकर की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांडा रेलवे स्टेशन नजदीक सोमवार देर शाम एक नौजवान को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत बताया। नौजवान की पहचान संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मियानी के रूप में हुई। जोगिंदर सिंह व रिश्तेदारों ने जीआरपीएफ चौकी रेलवे स्टेशन टांडा को दिए अपने बयानों में बताया कि संदीप सिंह को सोमवार शाम इसका दोस्त घर से किसी काम के लिए टांडा लेकर आया था लेकिन देर रात तक घर वापिस न आने के कारण उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। यह उन्हें टांडा रेलवे स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिला। उन्होंने कहा कि इसके दोस्त ने बेटे को जहर या फिर नशे की ओवरडोज देकर मारा है। रेलवे पुलिस ने बयानों के आधार पर लाश को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करके लाश का पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दी। एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...