- Hindi News
- National
- Datarpur News The House Where The Elders Are Greeted There Is The Abode Of Lakshmi Mahant Ramesh Das
जिस घर में बुजुर्गों का मान-सत्कार, वहां होता है मां लक्ष्मी का वास : महंत रमेश दास
वैष्णावाचार्य सतगुरु बावा लाल दयाल के पावन दरबार दातारपुर में चैत्र महीने की संक्रांति के शुभ आगमन पर भक्तों का भारी जोड़ मेला लगा। दरबार के गद्दीनशीन महामंडलेशवर महंत रमेश दास महाराज की अध्यक्षता में सबसे पहले श्रीराम चरित्र मानस पाठ को विराम दिया गया। बावा लाल दयाल व ब्रह्मलीन महंत राम प्रकाश दास महाराज की प्रतिमा का पूजन कर कीर्तन हुआ। महंत रमेश दास महाराज ने संगत को भगवान के चरणों से जोड़ते हुए कहा कि मानवता की सबसे बड़ी और सच्ची सेवा बुजुर्गों का मान सत्कार करना है। क्योंकि, भगवान की अपार कृपा के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद भी कल्याणकारी होता है। सनातन धर्म मे भी यह बात बताई गई है कि जिस घर मे शांति व बड़ों का आदर होता है, वहां हमेशा माता लक्ष्मी वास करती है। कभी संकट नहीं आता। इसलिए हमेशा नेक कर्म करो सबसे प्रेम भाव रखो तभी खुशहाल जीवन व्यतीत करोगे। दरबार में पंडित सुदर्शन शर्मा, अशोक गुलाटी, वरिन्दर सरियाना, रविन्द्र शर्मा काला दसूहा, जगदेव सिंह, टीटू महाजन, रविन्द्र भूरा, अर्जुन सिंह, देस राज शर्मा, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, जीवन महाजन, अनीता, निशा, तृप्ता देवी, रीटा, ज्योति, डिम्पल, शीला, लीला, अनू, ममता, सहित भारी तादाद मे भक्त उपस्थित थे।
वैष्णावाचार्य सतगुरु बावा लाल दयाल के दरबार दातारपुर में प्रवचन सुनते भक्तजन। भास्कर