- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Thieves Blew All Four Tires By Standing On The Car Bricks
कार ईंटों पर खड़ी करके चारों टायर उड़ा ले गए चोर
ईंटों पर खड़ी बिना टायरों के कार।
होशियारपुर | ऊना रोड पर गांव चक्क-साधु के पास खड़ी एक कार के चारों टायर चोरी हो गए। कार गांव के एक घर के बाहर ही खड़ी थी। अमृतसर के कमल ठाकुर ने बताया कि 4 दिन पहले वह होशियारपुर से होते हुए हिमाचल प्रदेश गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो उनकी कार (पीबी 02 एपी 7465) किसी वाहन से टकरा गई। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को चक्क-साधु गांव में एक घर के पास खड़ी कर दिया और लोगों को बता दिया कि कुछ दिन बाद आकर गाड़ी ले जाएंगे। इसी दौरान 12 मार्च को सुबह फोन करके गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनकी कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए हैं तथा गाड़ी को 4 ईंटों पर खड़ा कर दिया है। कमल ठाकुर ने बताया कि वह 13 मार्च शुक्रवार को होशियारपुर आकर पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाएंगे।