- Hindi News
- National
- Mukerian News Tipper Transporter Met Bjp Light Incharge Jangi Lal Mahajan Explained Problems
टिप्पर ट्रांसपोर्टर मिले भाजपा हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन से, समस्याएं बताईं
पंजाब सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा रेत बजरी की ढुलाई करने वाले टिप्पर ट्रांसपोर्टरों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण उनका कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी ओवर-लोडिंग पॉलिसी को सख्ती से लागू किया जाए। यह बातें भाजपा हलका इंचार्ज मुकेरियां जंगी लाल महाजन ने टिप्पर यूनियन सदस्यों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि जो क्रशर की गाड़ियां हिमाचल से भर कर आती हैं, उनका तो चलान काटा जाता है पर जो पंजाब से रेत बजरी भर कर जाती है उनका कोई चलान नहीं किया जाता। टोल प्लाजा व माइनिंग विभाग ने इन गाड़ियों की तुलाई के लिए कांटे लगाए हैं मगर प्रशासन की मिलीभगत से बेरोक-टोक ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अकसर यह ओवरलोड गाड़ियां दुर्घटना का कारण बनती है। इस समय टिप्पर मालिकों ने कहा कि वे तो चाहते हैं कि सभी के लिए नियम एक समान हो तथा कोई भी ओवरलोड क्रशर न भरे पर प्रशासन का सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगाए गए धर्मकांटों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए वहां से ओवरलोड गाड़ियां न निकलने दी जाएं। इस अवसर पर गुरदेव सिंह, कुलविन्द्र सिंह, जतिंदर वालिया, बलविन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, राज कुमार, कुलविंदर सिंह, मोहन सिंह, सतविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।