पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News To Raise Voice For Women39s Rights Surinder Kaur Malli Honored

महिलाओं के हकों प्रति आवाज उठाने के लिए प्रिं. सुरिंदर कौर मल्ली सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांडा उड़मुड़ | श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल के प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से महिलाओं के हकों प्रति आवाज बुलंद करने के लिए सम्मानित किया गया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में हुए समागम दौरान प्रिंसिपल मल्ली को सम्मानित करते हुए संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि उनकी अोर से जहां शिक्षा के प्रचार व प्रसार के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है, वहीं महिलाओं के हकों प्रति उनको जागृत करना और महिलाओं को उनके हकों प्रति संघर्षशील बनाने के लिए प्रिंसिपल मल्ली विशेष योगदान दे रहीं हैं। प्रिंसिपल मल्ली ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों का धन्यवाद किया।
खबरें और भी हैं...