एमए पॉल साइंस की दो छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर में स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय का परिणाम शानदार रहा। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने छात्रों को उनके कठोर परिश्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन परिणामों में कॉलेज की छात्र पूजा रानी ने 81.14% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान, पल्लवी ने 75.85% अंक लेकर कॉलेज में द्वितीय एवं कविता रुकवाल ने 74.42% अंक लेकर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए कॉलेज प्रबंधकीय समिति ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा को, कामर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनिल अग्रवाल, डा. अन्जना डढवाल, प्रो. सोनिया अग्रवाल, प्रो. मन्दीप कौर के साथ साथ मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से बधाई दी।
इसी तरह एमए राजनीति विज्ञान के तीसरे सेमेस्टर में वैशाली ने 81.75% अंकों के साथ यूनिवर्सिटी मैरिट में पांचवां व कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ दीक्षा रानी ने भी 81.5% अंक लेकर यूनिवर्सिटी मैरिट में छठा व कॉलेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रचना देवी ने 69.75% अंक लेकर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए कालेज प्रबंधकीय समिति ने डॉ. समीर शर्मा को राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. तरूण घई, डॉ. अमरिन्दर कौर, प्रो. संदीप कुमार व प्रो. जसविन्द्र के साथ साथ मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से बधाई दी और भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालीं स्वामी प्रेमानंद कॉलेज की मेधावी छात्राएं।