- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Two Thieves Who Came To Punjab After Stealing A Car From Jammu Were Caught By The Gadhashankar Police
जम्मू से कार चोरी कर पंजाब आए दो चोरों को गढ़शंकर पुलिस ने पकड़ा
गढ़शंकर | गढ़शंकर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जम्मू के राजौरी थाना इलाके से कार चोरी कर पंजाब में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई कौशल चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक जम्मू कश्मीर नंबर की कार में गढ़शंकर की ओर आ रहे हैं। उन्होंने नाकाबंदी कर वाहनों को चेकिंग अभियान चलाया तो एक जम्मू कश्मीर नंबर कार के चालक ने पुलिस को देखकर उसे पीछे की तरफ मोड़ फरार होने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उक्त युवक से कार के कागजात की मांग की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कार जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके से चोरी की है। गढ़शंकर पुलिस ने कार चालक विशाल वसीन वासी राजौरी वार्ड नंबर 10 जिला राजौरी व उसके साथी साहिल वासी वार्ड नंबर 10 राजौरी के विरुद्ध कार चोरी करने के आरोप में धारा 379 व 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।