- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Two Youths Stole The Phone Of The Accused From The Court And Sold It To The Police
दो युवकों ने कोर्ट से मुलाजिम का फोन चुराकर बेचा, पुलिस ने ढूंढा
होशियारपुर | अदालत में केस की तारीख भुगतने आए दो युवक एक मुलाजिम का फोन ले गए। उन्होंने चोरी किया फोन आगे 8500 सौ रुपए में बेच भी दिया। अब फोन पुलिस के पास पहुंचे गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव बागपुर और नवीं बसी के दो युवक सोमवार को कोर्ट में तारीख पर आए थे। इसी दौरान इन्होंने अदालत के एक मुलाजिम के फोन चुरा लिया और आगे बेच दिया। इसकी जानकारी सिटी थाने में दी गई तो पुलिस ने फोन को सर्विलेंस पर लगा दिया। जब खरीददार ने फोन को चालू किया तो थानेदार प्रदीप कुमार ने उससे सम्पर्क किया। उस शख्स ने बताया कि यह फोन उसने 8500 सौ रुपए का खरीदा है। हालांकि वह उसके तुरंत बाद थाना सिटी में फोन दे गया। थाना सिटी के एसएचओ गुरविंदर कुमार बंटी ने कहा कि फोन उन्हें मिल गया है। चोरों को पुलिस ढूंढ रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। जब मामला दर्ज करने संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।